13जेएनडी33: नामांकनों की छंटनी करते हुए अधिकारी व मौजूद प्रत्याशी। संवाद
जींद। नामांकन दाखिल करने के बाद शुक्रवार को अधिकारियों ने सभी विधानसभा क्षेत्र में आए 123 आवेदन पत्रों की जांच की। इनमें से 29 के आवेदन में कमी मिलने के कारण रद्द कर दिए गए। अब 94 उम्मीदवार मैदान में बचे हुए हैं।
जींद, जुलाना, उचाना, नरवाना व सफीदों विधानसभा से कुल 123 उम्मीदवारों ने नामांकन किए थे। सबसे ज्यादा नामांकन जुलाना विधानसक्षा क्षेत्र के उम्मीदवारों के रद्द हुए हैं। यहां आठ नामांकन रद्द हुए हैं। सबसे कम नरवाना से 18 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे थे। यहां से पांच के नामांकन पत्र रद्द हुए हैं।
उचाना विधानसभा से 34 उम्मीदवारों ने नामांकन किए थे। इनमें से 5 को प्रशासन ने रद्द कर दिया है। अब उचाना के चुनावी रण में केवल 29 उम्मीदवार बचे हैं। इसी तरह जींद से 23 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। यहां भी छंटनी के बाद छह रद्द हुए और 17 उम्मीदवार अब मैदान में बचे हुए हैं। जुलाना से 20 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। यहां 8 के नामांकन रद्द कर हुए हैं। अब 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नरवाना से 18 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे। यहां पांच उम्मीदवारों का नामांकन रद्द हुआ है। इसलिए नरवाना विस के चुनावी रण में 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह सफीदों में 28 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। पांच नामांकन रद्द हो गए और अब 23 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
16 सितंबर तक नामांकन वापसी
अगर कोई उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ना चाहता है तो वह 16 सितंबर को दोपहर तीन बजे तक अपना नामांकन पत्र वापस ले सकता है। इसके बाद 16 सितंबर को ही शेष बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलॉट कर दिए जाएंगे। 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्तूबर को मतों की गिनती के बाद परिणाम घोषित होंगे।