जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा द्वारा विधानसभा चुनाव-2024 को पारदर्शिता व निष्पक्षता तरीके से संपन्न करवाने को लेकर विभिन्न कार्यों व गतिविधियों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।
उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष को कहा कि वह अपने-अपने विभाग से संबंधित कर्मचारियों का डाटा सत्यापित करने पश्चात ही ऑनलाइन अपलोड करवाएं। किसी भी कर्मचारी अथवा अधिकारी द्वारा गलत डाटा अपलोड करवाए जाने जाने पर संबंधित कर्मचारी एवं विभागाध्यक्ष के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में मेनपावर प्रबंधन व ट्रेनिंग प्रबंधन के लिए डीआरओ, स्वीप गतिविधियों के लिए एडीसी जींद, मटेरियल प्रबंधन के लिए डीडीपीओ जींद, ट्रांसपोर्ट प्रबंधन के लिए सचिव आरटीए जींद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कम्प्यूटरराइजेशन, साइबर सुरक्षा, आईटी के लिए डीआईओ जींद व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साइबर सिक्योरिटी इंचार्ज को कानून एवं व्यवस्था और जिला सुरक्षा प्लान के लिए पुलिस अधीक्षक जींद को, ईवीएम और वीपीपैट प्रबंधन के लिए जिला नगरायुक्त जींद को नियुक्त किया है। खर्च मॉनिटरिंग के लिए डीईटीसी सेल्स टैक्स जींद को, बैलेट पेपर व पोस्टल बैलेट के लिए डीडीपीओ जींद को नियुक्त किया है।
मीडिया, कम्युनिकेशन व एमसीएमसी के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी जींद को, कम्युनिकेशन प्लान के लिए जिला सांख्यिकी अधिकारी जींद को, इलेक्ट्रोरल रोल के लिए संबंधित विधानसभा के इआरओ को नियुक्त किया है। शिकायत समाधान, सी-विजिल व वोटर हेल्पलाइन के लिए जीएम रोडवेज को, ऑब्जर्वर के लिए डीएफएससी जींद को, दिव्यांगज मतदाताओं (पीडब्ल्यूडी इलेक्टर्स) के लिए सचिव रेडक्रास सोसाइटी जींद को नियुक्त किया है। पुलिस ऑब्जर्वर के लिए डीएसपी हेडक्वार्टर जींद को, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सिविल सर्जन जींद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ करने के निर्देश दिए।
28जेएनडी25: अधिकारियों की बैठक लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशा