फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं दिए जाने के विरोध में अनशन पर बैठे कर्मचारी

विज्ञापन
कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते कर्मचारी। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की जन स्वास्थ्य इकाई द्वारा कर्मचारियों का वेतन नहीं दिए जाने के विरोध में अनशन किया गया। कर्मचारी नेता पूर्व राज्य प्रधान रमेश शर्मा व ब्रांच के संगठन सचिव नारायण सिंह रावत को कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठाते हुए आंदोलन शुरू किया। यूनियन के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता विनोद शर्मा ने बताया कि अनशन स्थल पर कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता की नीतियों के खिलाफ धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि पिछले तीन माह से कच्चे कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा। कार्यकारी अभियंता से बार-बार मिलने के बाद भी कच्चे कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा। इसी बीच कार्यकारी अभियंता बीपी शर्मा भूख हड़ताल स्थल पर आए और कर्मचारियों के बीच में शनिवार तक कर्मचारियों का वेतन का भुगतान करने का आश्वासन देकर भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व राज्य प्रधान रमेश शर्मा व संगठन सचिव नारायण सिंह रावत का जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान रमेश कमालपुर, सर्कल सचिव बीरबल शर्मा, उपप्रधान रामनिवास फोर, वित्त सचिव जय भगवान मेहरा, मुख्य सलाहकार रामफल ढांडा, सुरेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, नफे सिंह, दयानंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें