उचाना। महाराजा अग्रसेन मंदिर उचाना मंडी में प्रवचन करते हुए पुजारी अशोक शर्मा ने कहा कि चरित्र से पवित्र रहोगे तो चाहे जमाना स्क्रीनशाॅट का हो या स्क्रीन रिकार्डिंग का, कोई फर्क नहीं पड़ता। चरित्र हमेशा पवित्र होना चाहिए। चरित्र का जिंदगी में बड़ा महत्व है, इसलिए जिसका चरित्र पवित्र है उसको किसी का फर्क नहीं पड़ता है।
उन्होंने कहा कि लगन वह व्यापारी है जो अपने दम पर एक दिन सफलता को खरीद कर ही लेता है, इसलिए जीवन में अपने लक्ष्य के लिए लगन से आगे बढ़ना चाहिए। एक न एक दिन सफलता हासिल होगी। उन्होंने कहा कि इतनी सच्चाई से जियो की जब तुम्हें कोई कहे तुम्हें तुम्हारे कर्मों का फल जरूर मिलेगा तो वो दुआ लगे बददुआ नहीं। गलत व्यक्ति जितना भी मीठा बोले एक दिन आपके लिए लाइलाज बीमारी बन जाएगा। सच्चा व्यक्ति कितना भी कड़वा लगे, एक दिन औषधि बनकर काम आएगा।