फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रेलवे जंक्शन पर नहीं पूछताछ केंद्र, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद/नरवाना। रेलवे जंक्शन पर यात्रियों को पूरी सुविधाएं मुहैया नहीं हो रही है। जंक्शन पर ट्रेनों के आने-जाने तथा अन्य जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र नहीं होने के चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के लिए चयनित किया गया है, जिसके चलते रेलवे स्टेशन के अधिकांश हिस्से को तोड़कर नवनिर्माण किया जा रहा है, लेकिन रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पूछताछ केंद्र की सुविधा मुहैया नहीं करवाई है। रेलवे ने पुराना पूछताछ केंद्र कार्यालय तोड़ तो दिया है, लेकिन नया शिफ्ट कहीं भी नहीं किया है। यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन का विकास करना अच्छी बात है, लेकिन रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था का ध्यान रखना भी अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है। स्टेशन पर पूछताछ केंद्र न होने के कारण यात्रियों को ट्रेन की जानकारी नहीं मिल पाती। इस कारण यात्रियों को या तो लंबे समय तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है या फिर जानकारी के अभाव में उन्हें लौटना पड़ता है। गौरतलब है कि दिल्ली-बठिंडा रूट पर जंक्शन पर 20 से अधिक ट्रेनों का ठहराव रोजाना होता है। यहां से रोजाना हजारों यात्री आवागमन करते हैं। यात्रियों की मांग है कि स्टेशन पर पूछताछ खिड़की ट्रेनों की सही जानकारी देने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें