फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टक्कर से महिला की मौत मामले में नहीं हो सकी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कार की टक्कर से एक महिला की मौत मामले में परिजनों को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। गांव जाटूसाना निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि अभी तक कार चालक की गिरफ्तार नहीं हो पाई है। आगे बताया कि 16 मार्च को वह घर पर थे तभी उन्हें एक फोन आया। इस दौरान बताया गया कि सफेद रंग की टाटा पंच कार के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मां लाली देवी को टक्कर मार दी है। हादसे में लाली देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि हादसा कार चालक की लापरवाही के कारण हुआ है था। ओमप्रकाश ने आगे कहा कि कार चालक का भी पता चल गया है उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि कार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें