फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नितेश और मुस्कान का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयन

विज्ञापन
फोटो 02जेएनडी18- प्रतियोगिता में विजेता नितेश और मुस्कान, जिनका राज्य स्तर पर चयन हुआ है। स्रोत
विज्ञापन
उचाना। नवदीप स्टेडियम नरवाना में आयोजित जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में शिवानिया पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। छात्रा नितेश ने अंडर-17 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। मुस्कान ने ऊंची कूद स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब दोनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्राचार्य प्रोमिला मलिक ने बताया कि दोनों छात्राएं पहले भी राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष पूनम खटकड़, संरक्षक नफे सिंह खटकड़, अध्यक्ष पुनीत खटकड़ ने दोनों छात्राओं और उनके कोच विवेक सांगवान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विकास खटकड़, देव मित्तल, विकास मेहरवाल, सुनील, सोहन शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें