जिला धीरे-धीरे कोरोना मुक्त होने की तरफ अग्रसर है। स्वास्थ्य विभाग को वीरवार को 296 रिपोर्ट मिली हैं जिसमें नौ लोग ही कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या केवल 59 रह गई है जबकि 21 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। विभाग को अभी भी 494 रिपोर्ट का इंतजार है। नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को जो नौ पॉजिटिव मिले हैं, उनमें गांव हाट का 28 व 29 वर्षीय युवक, धमतान स्कूल की 11 वर्षीय छात्रा, कालवा का 60 वर्षीय वृद्ध, हिसार की 32 वर्षीय महिला, नंदगढ़ का 22 वर्षीय युवक, अर्बन इस्टेट का 41 वर्षीय व्यक्ति, निडानी का 31 वर्षीय व्यक्ति व दनौदा कलां का 20 वर्षीय युवक शामिल है।