फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टीबी मरीजों को बांटी गई निक्षय पोषण किट

Thu, 11 Sep 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी34-उप स्वास्थ्य केंद्र गांव पीपलथा में टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित करते हुए।
विज्ञापन
नरवाना। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को उप स्वास्थ्य केंद्र गांव पीपलथा में टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित की गई। यह कार्यक्रम नागरिक अस्पताल नरवाना के एसएमओ डॉ. देवेंद्र बिंदलिश के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया। इस मौके पर अनुभवी स्वास्थ्य मित्र ट्रस्ट हरियाणा जिला जींद के प्रधान डॉ. सुरेश मलिक, नरवाना ब्लॉक प्रधान डॉ. दिलबाग सिंह मोर, सचिव डॉ. मेजर सिंह विर्क और डॉ. दलेर सिंह विर्क ने मिलकर मरीजों को पोषण किट दी। कार्यक्रम में हेल्थ वर्कर अजय कुमार, कमलेश और उनके स्टाफ के साथ-साथ शशन शाह पीर कमेटी प्रधान सरदार सुरेंद्र सिंह, सदस्य सोनू वर्मा, सुखविंदर कलसी, दीप ठाकुर, ग्राम पंचायत पीपलथा सरपंच सरदार कंवलजीत सिंह, सदस्य मोला राम व प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें