फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एनएचएम कर्मियों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Wed, 08 Nov 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी04: मांगों को लेकर सिविल सर्जन डाॅ. गोपाल गोयल को ज्ञापन सौंपते हुए एनएचएम कर्मी। संवाद
विज्ञापन
जींद। जींद जिले के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत कर्मियों ने मंगलवार को लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ डाॅ. गोपाल गोयल को सौंपा। कर्मियों ने कहा कि सरकार की कर्मचारियों के प्रति बेरुखी के कारण इस बार दिवाली बेकार जाएगी। विरोध की इसी कड़ी में पूरे जिले के एनएचएम कर्मचारी सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध 10 नवंबर को अपना रोष प्रकट करेंगें। एनएचएम कर्मचारी नेता सुनील ने मांग की कि एनएचएम कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी और नियमित किया जाए। 7वें वेतन आयोग का लाभ प्रदान किया जाए। सेवा नियमों में संशोधन किया जाए। पूर्व में हुए आंदोलन के समय कटी हुई सैलरी दिलवाई जाए। हटाए गए कर्मियों को दोबारा जांच कर उन्हें वरियता के आधार पर नियुक्ति प्रदान की जाए। एलटीसी और एक्सग्रेशिया पॉलिसी को लागू किया जाए। एसएनसीयू में कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों को एनएचएम सेवा नियमों के लाभ प्रदान करना। इस मौके पर रीना, नीरू, संतोष, प्रवीण, शीतल, सलिंद्र, बलराज, धर्मबीर, कुलदीप, प्रमोद, सुखविंद्र, सुनील, अमित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें