फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों को दी कॅरिअर की नई दिशा

विज्ञापन
02जेएनडी16: विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वक्ता। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। राजीव गांधी सनातन धर्म सह-शिक्षा महाविद्यालय में प्रशिक्षण एवं नियुक्ति प्रकोष्ठ कअरियर परामर्श, इंटर्नशिप एवं रोजगार के अवसर विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन प्रकोष्ठ प्रभारी संजय इतिहास प्रवक्ता और मोहित अंग्रेजी प्रवक्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राम चंद्र पुनिया उपस्थित रहे। कृष्ण मंगला एवं प्राचार्य डॉ. बबीता गर्ग की ओर से स्मृति चिन्ह देकर किया गया। प्राचार्य डॉ. बबीता गर्ग ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है बल्कि इंटर्नशिप, कौशल विकास और प्रशिक्षण भी अत्यंत आवश्यक हैं। मुख्य अतिथि राम चंद्र पुनिया ने विद्यार्थियों को करियर, इंटर्नशिप एवं रोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी सरकारी नौकरियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें