जींद। जाजवान गांव में बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से हमला करने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जाजवान गांव निवासी विरेंद्र ने कहा कि वह खेती करते हैं। उनके चचेरे भाई सुरेश के साथ जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। 30 मार्च की रात करीब दस बजे वह खेत में गेहूं की फसल को पानी लगाने जा रहे थे तो भतीजे प्रदीप व मनजीत ने उनको रोककर लाठी-डंडों से मारा और समझौता करने का दबाव बनाया। शोर मचाने पर वे भाग गए। जांच अधिकारी एसआई सतीश कुमार ने कहा कि विरेंद्र सिंह की शिकायत पर दो लोगों को नामजद किया गया है।