फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पड़ोसी युवक ने दो बार शादी तुड़वाई, आहत युवती ने फंदे से लटक कर दी जान

Tue, 04 Jul 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। शहर की इंदिरा काॅलोनी की एक युवती ने घर में ही फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने दो बार शादी तुड़वा दी थी और वह युवती से शादी करने का दबाव बना रहा था। इससे आहत होकर युवती ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आरोपी शादीशुदा है। शहर थाना पुलिस ने पड़ोसी युवक संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

इंदिरा काॅलोनी निवासी 22 वर्षीय कोमल रविवार रात को घर पर अकेली थी। उसके पिता और मां किसी कार्य से हैबतपुर गांव में नहर के पास गए थे। जब वह करीब एक बजे लौट रहे थे तो उन्हें पता चला कि कोमल ने घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कोमल को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


मृतका के पिता अशोक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कोमल की शादी वर्ष 2021 में हांसी में अरुण के साथ हुई थी। पड़ोसी युवक संजय ने हांसी जाकर कोमल की बदनामी कर दी थी, जिससे उसकी शादी टूट गई थी। संजय उसकी बेटी के साथ शादी करना चाहता था और उस पर लगातार दबाव बनाए हुए था। इसके बाद उन्होंने कोमल की शादी वर्ष 2022 में चरखी दादरी में कर दी।

संजय ने वहां पर भी जाकर उसकी बदनामी की और कोमल का फिर रिश्ता तुड़वा दिया। ससुराल से आने के बाद छह महीने से कोमल घर पर ही रह रही थी। वह अब भी शादी करने का दबाव बनाए हुए था, लेकिन कोमल उससे शादी नहीं करना चाहती थी।

इससे आहत होकर कोमल ने रविवार दोपहर घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। दूसरी ओर, संजय शादीशुदा है और पत्नी और बच्चों के साथ कर्नाटक में रहकर व्यवसाय करता है। उसका इंदिरा कॉलोनी में मकान है। पड़ोसियों ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से वह जींद नहीं आया है।
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पिता की शिकायत पर पड़ोसी संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - वजीर सिंह, जांच अधिकारी, शहर थाना पुलिस जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें