फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पड़ोसी ने किया हमला, एक परिवार के पांच लोग घायल, उपचार के दौरान एक की मौत

Sat, 13 Jul 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रंजिश के चलते शुक्रवार को आसन गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने दूसरे पक्ष के 14 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में आसन गांव निवासी लीलाराम ने बताया कि एक वर्ष पहले उनका झगड़ा पड़ोस में रहने वाले रामकुश के परिवार के साथ हुआ था। बाद में इसमें समझौता हो गया था। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार को रामकुश और उसके परिवार के विक्की, सूरजभान, मनोज कुमार, रामचंद्र, वीरभान, भीरा, बंसी, रामदास, बबली, पूजा, बबली, जोगिंद्र व मीरा ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसकी भाभी संतरो, भाई जयनारायण, अमित, नफे सिंह, शकुंतला मौके पर आए तो सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर अपनी छत पर चढ़ गए और ईंटें बरसाने लगे। इसमें उसका परिवार घायल हो गया। सभी को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ईंट लगने की वजह से उसके भाई बलबीर को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि हत्या के आरोप में रामकुश और उसके परिवार के विक्की, सूरजभान, मनोज कुमार, रामचंद्र, वीरभान, भीरा, बंसी, रामदास, बबली, पूजा, बबली, जोगिंद्र व मीरा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें