26जेएनडी38-राजकीय महाविद्यालय में विश्व नशा मुक्ति दिवस पर बनाए पोस्टर दिखाते हुए विद्यार्थी। स
नरवाना। विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर वीरवार को राजकीय महाविद्यालय नरवाना में हरियाणा सरकार के ड्रग नियंत्रक विभाग के दिशा.निर्देश अनुसार नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चित्र निर्माण व नारा लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम संचालक जयपाल सिंह आर्य ने युवाओं को नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। चित्र निर्माण में नेहा ने प्रथम, आशीष ने द्वितीय और सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में खुशबू प्रथम, मोनिका द्वितीय और सोनिया तृतीय रही। इस अवसर पर सोनू, नविता, कविता और रविता भी मौजूद रहे। संवाद