04जेएनडी30: हरियाणा उत्सव में विजेता छात्रा। स्रोत: कॉलेज।
उचाना। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में हुए तीन दिवसीय हरियाणा उत्सव समारोह में हरियाणवी टिट-बिट प्रतियोगिता में राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना की बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा नेगिता ने द्वितीय पुरस्कार जीता। प्राचार्य डॉ. रणवीर कौशल ने बधाई देते हुए बताया कि सांस्कृतिक विभाग की टीम ने राज्यस्तर पर चल रही सभी प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। सीनियर प्रोफेसर राजेश श्योकंद, सांस्कृतिक विभाग की संयोजिका डॉ. प्रीति ने कल्चरल टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी।
संवाद