फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्तों के जीवन चरित्र को अपनाने की जरूरत : भीम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति और डॉ. भीमराव आंबेडकर समाज सुधार समिति के संयुक्त तत्वावधान में उपमंडल के रत्ताखेड़ा गांव में शहीदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधान भीम सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद भगत सिंह प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। भीम सिंह ने कहा कि 23 मार्च 1931 के दिन तीन महान देशभक्तों भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव को फांसी दी गई थी। आज पूरा देश मातृभूमि के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले भारत माता के महान सपूतों को नमन कर रहा है। यह तीनों देशभक्त आजादी के गीत गाते हुए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए थे। आज के युवाओं को इन देशभक्तों के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस अवसर पर बालकिशन प्रजापत, कृष्ण चंद्र, मा. मुकेश रंगा, सुरेश सिंहमार, अमित कुमार, सतपाल, रणबीर, राजेश कबीरपंथी, प्रतीक सैनी, नफे सिंह, बिमला प्रजापत व रमन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें