फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नगूरां के मुख्य बस स्टैंड पर सार्वजनिक शौचालय की दरकार

Mon, 05 Feb 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। नगूरां गांव के मुख्य बस स्टैंड पर सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से दुकानदारों के अलावा राहगीरों को परेशानी हो रही है। इसके कारण दुकानदारों और राहगीरों में सरकार के प्रति गहरा रोष है। दुकानदार विकास, हवा सिंह, रघुबीर, कुलबीर, रामेश्वर, महावीर, राजीव, राजेश आदि ने कहा कि नगूरां के मुख्य स्टैंड पर हर रोज काफी संख्या में लोगों की आवाजाही लगी रहती है लेकिन बस स्टैंड पर काफी समय से कोई सार्वजनिक शौचायल नहीं होने से लोगों तथा विशेषकर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर गांव के लोग तथा दुकानदार पंचायत तथा संबधित विभाग को अनेक बार मिल चुके हैं, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी अभी तक मुख्य स्टैंड पर किसी प्रकार को कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं बनाया है। जिसके कारण गांव के लोगों के अलावा दुकानदारों में सरकार तथा पंचायती विभाग के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन


नगूरां गांव की सरपंच मोनिका का कहना है कि बस स्टैंड पर काफी समय से कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं होने के मामले में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अलेवा को समस्या से अवगत करवाया जाएगा। ग्राम पंचायत में भी मामले को लेकर बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें