फोटो 5 नरवाना। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस।
नरवाना। गढ़ी थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे आरोपी मनीष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा तस्करी के नेटवर्क और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि 28 सितंबर 2024 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नसीब के कब्जे से 4 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद किया था। इस संबंध में थाना गढ़ी में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी नसीब से पूछताछ में हिसार जिले के बालक गांव निवासी मनीष का नाम सामने आया था। इसके बाद से मनीष पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। संवाद