24जेएनडी35: मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्वालु। स्रोत : पुजारी
जींद। जयंती देवी मंदिर में शनिवार को पूजा-अर्चना की गई। सुबह साढ़े आठ बजे मंदिर में नर्वाण मंत्र जाप का आयोजन किया गया।
मंदिर पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि मां जयंती देवी का अभिषेक किया। नर्वाण मंत्र जाप से मानसिक शांति, सुख-समृद्धि और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। संवाद