10जेएनडी08: माता वैष्णो धाम के मैनेजिंग ट्रस्टी आचार्य पवन शर्मा पूजा अर्चना करते हुए। स्रोत: प
जींद। माता वैष्णो धाम में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में 11 से 19 अक्टूबर तक जनकल्याण के लिए नवार्ण महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। नौ दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन पूजन, हवन, संकीर्तन और प्रवचन होंगे। मैनेजिंग ट्रस्टी आचार्य पवन शर्मा ने बताया कि हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा मुख्य यजमान और पूर्व कुलपति डॉ. अविनाश चावला प्रथम यजमान होंगे। एडीसी प्रदीप कौशिक पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, जबकि पूर्व एआईजी डीएन बेनीवाल पूर्णाहुति देंगे। महायज्ञ में 77 दंपती सपरिवार यजमान के रूप में शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य जनकल्याण और सुख-समृद्धि की कामना करना है।