फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण को लेकर नवंबर माह में धरना देगी नौगामा खाप

विज्ञापन
बैठक में भाग लेते नौगामा खाप के प्रतिनिधि। - फोटो : bureau
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति नौगामा खाप की बैठक रविवार को ईक्कस गांव के प्राइमरी स्कूल में संपन्न हुई। इसमें खाप के सभी 21 गांवों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रधान रणधीर सिंह ईक्कस ने की। नौगामा सर्वखाप के प्रवक्ता महेंद्र सिंह जागलान ने बताया कि बैठक में जाट आरक्षण के मुद्दे पर खाप के लोगों से विचार एवं सुझाव मांगें गए। बैठक में प्रस्ताव पास किए गए। इस बार नौगामा खाप के लोग 31 शहीदों के बलिदान व उड़ी में हुई शहीदों के सम्मान में दिवाली नहीं मनाएंगे। खाप ने जाटों को आरक्षण दिलाने के लिए नवंबर माह में धरना देने के लिए जिले में चार जगहों को चिन्हित किया है। खाप का कहना है कि जाट समाज को आरक्षण दिलाने के लिए नौगामा खाप नवंबर माह में धरना देगी। वहीं खाप ने बेटी बचाने के लिए भ्रूण हत्या करने वाले का सामाजिक बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया है। इसके लिए प्रत्येक गांव में से एक-एक व्यक्ति को मिलकर 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। जो प्रत्येक गांव में जाकर सभी सामाजिक समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी। इसके अलावा किसानों के जुड़ी समस्याओं पर भी विचार किया गया। सरकार जबरदस्ती फसल बीमा योजना का विरोध किया गया। इसके विरोध में सभी लोगों ने बैंकों के सामने धरना देने का भी फैसला लिया गया। धरने के समय का फैसला आज किसान भवन में होने वाली बैठक में लिया जाएगा। बैठक में कैप्टन भूपेंद्र सिंह, पालाराम बीबीपुर, जिले सिंह पूर्व सरपंच रामगढ़, दलबीर सिंह रेढू, धूप सिंह मैनेजर, हरदेव सिंह ईंटल, धनराज गिल, चंद्र सिंह पूर्व सरपंच, राजा पटवारी, राममेहर पूर्व सरपंच, प्रकाश राजपुरा, सुरेश बहबलपुर, संजीव कुमार,थ रोहताश घिमाना, भरत सिंह रामराय खेड़ा, सतबीर सिंह रामराय, जोरा सिंह नंबरदार गुलकनी, देवेंद्र सरपंच बहबलपुर, सतबीर सिंह जाजवान, बलवान जागलान, बलबीर, बेद सिंह, सुभाष जागलान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें