फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती वर्तमान समय की जरूरत : राजेश कुमार

विज्ञापन
फोटो 16जेएनडी19-करसिंधु गांव में किसानों को संबोधित करते हुए सहायक प्रोद्योगिकी प्रबंधक राजेश क - फोटो : 1
विज्ञापन
उचाना। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा के तत्वावधान में करसिंधु, मांडी कलां गांव में प्राकृतिक खेती जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सहायक प्रोद्योगिकी प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि प्राकृतिक खेती वर्तमान समय की आवश्यकता है। इससे खेती की लागत में कमी आती है, मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है तथा जल एवं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों की गुणवत्ता बेहतर होती है और किसानों को लंबे समय में अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। प्राकृतिक खेती से जुड़ी योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा प्रोत्साहन सुविधाओं की जानकारी किसानों को दी। किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाकर उत्पादन लागत कम करने और आय बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान किसानों ने खेती से संबंधित विभिन्न समस्याएं और जिज्ञासाएं विशेषज्ञों के समक्ष रखीं, जिनका समाधान मौके पर किया गया। उन्होंने किसानों को रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें