26जेएनडी02: अभियान के तहत गतौली गांव में पौधरोपण करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत विभाग
जींद। राष्ट्रीय पोषण माह व स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत शुक्रवार को गांव गतौली में पौधरोपण कर राष्ट्रीय पोषण माह मनाया। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सचिन मलिक और एमपीएचडब्ल्यू अशोक कुमार ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फलदार और औषधीय पौधे लगाए। इस मौके पर एएनएम पूजा मौजूद रहीं।