फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मार्च को

Thu, 07 Mar 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम दानिश गुप्ता ने बताया कि 9 मार्च को जिला न्यायिक परिसर में इस साल की पहली नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इस लोक अदालत के लिए चार बैंचो का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि नौ मार्च को आयोजित होने वाली इस वर्ष की पहली लोक अदालत में केसों के निपटान के लिए चार बैच बनाए गए है। इन बैचों के माध्यम से केसों का निपटान किया जाएगा। पहला बैच अतिरिक्त जिला व सेशन जज अमरजीत सिंह व उनके सहयोगी पैनल के एडवोकेट राहुल जो कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के केस देखेगें। दूसरे बैंच में अतिरिक्त प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट प्रमिंन्द्र कौर व सदस्य एडवोकेट सारिका रानी सभी उनकी कोर्ट के सभी मामले देखेगे। उन्होंने बताया कि तीसरे बैंच में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक यादव व सदस्य एडवोकेट राजकुमार सरोहा लोक अदालत में सभी सिविल, सभी प्रकार के बैंक व क्रिमिनल केस जो कि लोक अदालत के लिए लंबित हैं देखेंगे। इसके अलावा सीजेएम सुश्री रेखा की अदालत के मामलों भी देखेंगे। चौथे बैंच में जेएमआईसी सचिन कुमार व वकील राहुल बत्तरा की अदालत में सभी प्रकार के सिविल, अपराधिक, अनटेस्ड, स्वयं की अदालत के मामलों के साथ-साथ सभी प्रकार के पीएनबी व एसबीआई के अलावा सभी प्रकार के बैंक और अन्य कार्यालयों के सभी प्रकार के पहले से चले आ रहे मामलों को देखेगें। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव दानिश गुप्ता ने बताया कि आम जनता को कम समय में न्याय मिले इसके लिए समय-समय पर राष्ट्रीय लोक अदालत व स्थानीय लोक अदालत आयोजित की जाती है ताकि जनता को स्थानीय स्तर पर न्याय मिल सकें। लोगों को कानून की जानकारी देने के लिए पैनल के एडवोकेटस के माध्यम से कैंप लगा कर जागरूक किया जा रहा है। लोगों को चाहिए कि वह कानूनी जागरूकता के लिए कैंपों में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें