प्रशासन की करवाई के खिलाफ जाम लगाते दुकानदार।
- फोटो : AMAR UJALA
नरवाना के दुकानदारों ने मांगों को लेकर जाम लगा दिया जिससे बाजार में सामान खरीदने के लिए आए लोगों को दिक्कत हुई। दुकानदारों ने कहा कि दुकान से थोड़ा सा सामान बाहर रहने पर नपा कर्मचारी सामान जब्त कर लेते हैं। वहीं पुलिस कर्मचारी दोपहर एक बजे ही दुकान बंद करवाने लगते हैं। जबकि प्रशासनिक के अनुसार दुकान सुबह सात से लेकर शाम सात बजे तक खोलने के आदेश हैं। तहसीलदार के आश्वासन के बाद दुकानदारों ने आधा घंटे बाद जाम खोल दिया।