फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाना को नहीं मिले सड़क निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये : सुरजाखेड़ा

Fri, 23 Jun 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। नरवाना के जजपा विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री पर हलके में सड़क निर्माण के लिए सरकार की ओर से जारी होने वाले 25 करोड़ रुपये रुकवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


विधायक ने उपमुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि उनका नरवाना में कार्यक्रम था। इसकी सूचना उनको नहीं दी गई, जबकि नरवाना हलके के विकास के लिए उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग से 25 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश के सभी 90 हलकों में मुख्यमंत्री की योजना के तहत जारी किए गए हैं, लेकिन नरवाना एक प्रदेश में ऐसी विधानसभा है जिसमें यह रुपये नहीं आए। कहा कि नरवाना हलके के विकास को लेकर जब भी उन्होंने उपमुख्यमंत्री से चर्चा की तो उनकी सदैव नकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। इसके कारण उनकी उपमुख्यमंत्री से नाराजगी बढ़ी है। विधायक ने आरोप लगाए की उन्होंने नरवाना में उपमुख्यमंत्री के समक्ष महिला नर्सिंग कॉलेज की मांग रखी थी। इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि वह नरवाना ही क्यों उचाना में इस कॉलेज को बनवाएंगे। इसके अलावा भी नरवाना के विकास के लिए उपमुख्यमंत्री ने कभी कोई राशि जारी नहीं करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें