जिले में सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। सबसे अधिक नरवाना तथा सफीदों में 30-30 एमएम बारिश दर्ज की गई। रविवार को भी बारिश होने की संभावना है। वहीं जिले में वायु प्रदूषण में भी काफी सुधार हुआ है। शनिवार को एक्यूआई 34 दर्ज किया गया।
शनिवार सुबह लगभग छह बजे ही जिले में बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस बारिश के कारण शहर में कीचड़ फैल गया। जगह-जगह सड़कों में बने गड्ढों में पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार जींद में 7, पिल्लूखेड़ा में 6, उचाना में 1, जुलाना में 14, नरवाना में 30, सफीदों में 30 तथा अलेवा में 15 एमएम बारिश दर्ज की गई। दिनभर हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं जिले में वातावरण प्रदूषण भी काफी कम हुआ है। शनिवार को एक्यूआई 34 दर्ज किया गया। बारिश के कारण जहां जुलाना, सफीदों, पिल्लूखेड़ा क्षेत्र के लोगों को परेशानी हुई, वहीं उचाना, नरवाना, जींद ब्लॉक के किसानो की फसलों को लाभ होगा।