27 जुलाना 01: नरेश ढांडा चेक के मालिक को एक लाख रूपये का चेक सौंपते हुए।
जुलाना। क्षेत्र के गतौली गांव निवासी ढांडा खाप के पूर्व प्रधान नरेश ढांडा ने एक लाख रुपये का चेक असली मालिक को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। नरेश ढांडा को यह चेक गतौली बस स्टैंड पर पड़ा मिला था। उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया। सोशल मीडिया के माध्यम से चेक के मालिक का पता चल गया और उसने नरेश ढांडा से संपर्क किया। गढ़वाली गांव निवासी रत्तन कौशिक ने बताया कि वह जींद से अपने घर की ओर जा रहे थे। गतौली बस स्टैंड पर बस से उतरने के बाद जब उसने अपना पर्स निकाला तो चेक नीचे गिर गया। बाद में चेक गायब होने का पता चलने पर उसकी तलाश शुरू की और सोशल मीडिया के माध्यम से नरेश ढांडा से संपर्क किया। नरेश ढांडा ने जांच-पड़ताल के बाद एक लाख रुपये का चेक रत्तन कौशिक को सौंप दिया। संवाद