25जेएनडी14: प्रतियोगिता में डांस करते हुए छात्रा। संवाद
जुलाना। शहीद मेजर संजीव लाठर कॉलेज में दो दिवसीय प्रतिभा खोज सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य विजेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जुलाना की तहसीलदार और शहीद मेजर संजीव लाठर की पत्नी शालिनी लाठर ने शिरकत की। कार्यक्रम में छात्राओं ने हरियाणवी और पंजाबी गीतों पर डांस किया।
शालिनी लाठर ने कहा कि छात्रों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग अवश्य लेना चाहिए। क्योंकि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों में छुपी प्रतिभा को उजागर करने का मौका मिलता है। डांस प्रतियाेगिता में नैंसी ने प्रथम, अमृता ने द्वितीय और शुभम और प्रीति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गायन में शुभम ने प्रथम, आकाश ने द्वितीय व रोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर शहीद मेजर संजीव लाठर के पिता महेंद्र लाठर, मां संतोष, बहन बबीता, विरेंद्र आर्य, नीरज धानिया, डॉ. दीपक सोनिया ग्रेवाल, निशा रानी व सरोज मौजूद रही।
25जेएनडी14: प्रतियोगिता में डांस करते हुए छात्रा। संवाद