जींद। दुकान पर काम करने वाले एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने कानूनगो मोहल्ला निवासी केशव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में आशरी गेट निवासी 56 वर्षीय शिव कु मार ने कहा कि वह किला स्थित गौरव की दुकान पर काम करता है। उसे छह जून की रात को एक फोन आया, जिसमें बदमाशों ने कहा कि गौरव को जान से मारने की लिए आए हैं। वह दुकान पर पहुंचा जो वहां कानूनगो मोहल्ला निवासी केशव सैनी ने उसके सिर में एल्युमिनियम की ट्रे से हमला कर दिया। फिर उसके एक अन्य साथी ने उसके हाथ से फोन लेकर सिर व छाती पर काफी चोट मारी। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो लोगों को आते देखकर बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जांच अधिकारी एचसी जितेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजडद कर व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।