जींद। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गांगोली गांव निवासी अमित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव गांगोली निवासी अमित का उनके घर पर आना जाना था। तीन जून 2023 को अमित ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद अमित ने उसे ब्लैकमेल कर यौन शोषण करना शुरू कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अमित के खिलाफ यौन शोषण करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।