जींद। शहर की एक काॅलोनी में मकान की छत पर किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने तथा उसका विरोध करने पर धमकी देने के मामले में शहर थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी नाबालिग बेटी अपनी छत पर थी। उसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाला बिट्टू छत पर आ गया और उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। जब उसकी बेटी ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसको बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसकी बेटी ने बचाव के लिए शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर बिटटू के खिलाफ अश्लील हरकत करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।