फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मकान में चोरी करने का प्रयास करने का आरोपी नामजद

Mon, 08 Jul 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। घसो कलां स्थित एक घर में चोरी करने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव घसो कलां निवासी सुशील ने कहा कि पांच जुलाई की रात वह और उसकी पत्नी अपने मकान में सोए हुए थे। रात को एक व्यक्ति उनके घर के स्टोर में रखे संदूक को खोलकर उसमें से सामान निकाल रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी की आंख खुल गई और उसने उस व्यक्ति को देखकर चोर चोर का शोर मचाया। शोर सुनकर वह और उसका भाई संदीप नींद से जाग गए। घर वालों को एकत्रित होता देखकर चोर उनके मकान से निकलकर भागने लगा। जब वह व्यक्ति मकान से निकल रहा था तो उन्होंने उस व्यक्ति को पहचान लिया। वह व्यक्ति उनके गांव का ही नरेश था। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें