फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नैना चौटाला ने खाप, किसान नेताओं से मांगा इंसाफ

Sun, 12 May 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी09: भाषण के दौरान भावुक हुई नैना चौटाला। संवाद
विज्ञापन
उचाना। रोजखेड़ा में हुए जजपा प्रत्याशी के काफिले पर हमले के बाद दाड़न खाप के उचाना कलां गांव में हुई ग्रामीण सभा में नैना चौटाला भावुक हो गईं। उनकी आंखों में आंसू आ गए। भरी आंखों के साथ उन्होंने कहा कि उचाना हलके से इस बात का इंसाफ मांगना चाहूंगी कि गांव में क्या बहन-बेटियों की इज्जत ऐसे की जाती है, जैसे रोजखेड़ा में हुआ। दाड़न खाप से एक बेटी इंसाफ मांग रही है, क्या इंसाफ मिलेगा। मुझे ज्यादा पीड़ा उस बेटी की है जिसको नाली के अंदर घसीटा गया। उन्होंने कहा कि हलके के लोगों से पूछना चाहती हूं कि उचाना में महिलाओं की यही इज्जत है। दाड़न खाप के प्रधान के अलावा जितनी भी खापें हैं उनके मुखिया से मिलूंगी। मैं कमजोर महिला नहीं हूं। दो बार चुनाव लड़ चुकी हूं। इस तरह की बेइज्जती महिलाओं की साढ़े आठ साल में नहीं देखी, जो घोघड़िया और रोजखेड़ा गांव में देखी। क्या ये किसान नेता हैं जो बहू-बेटियों का अपमान करते हैं। आज प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर पुलिस को फोन किया तो उचाना के एसएचओ ने कहा कि थाने में आओ, मैं वहां नहीं आ सकता, क्योंकि आचार संहिता लगी है।

11जेएनडी09: भाषण के दौरान भावुक हुई नैना चौटाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें