फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नाम की पॉश कॉलोनी, सीवर ओवरफ्लो से परेशान लोग

Sun, 14 Jul 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सेक्टर-11 और विजय नगर कहने के लिए तो पाॅश क्षेत्र हैं, लेकिन यहां के हालात अवैध कॉलोनी से कम नहीं हैं। इन कॉलोनियों के लोग पिछले चार साल से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे हैं। कॉलोनी की तीन गलियों में हमेशा पानी भरा रहता है। यहां से लोगों के निकलने का रास्ता भी नहीं बचा है।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोग छोटे से लेकर बड़े अधिकारी तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनको समस्या का निजात नहीं मिली। कॉलोनी के लोग हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व जनस्वास्थ्य विभाग के बीच पिस रहे हैं। हुडा का कहना है कि सीवर ओवरफ्लो होकर जो पानी यहां पर आ रहा वह उनका नहीं है। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कह रहे हैं कि उनको इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।



सेक्टर-11 और विजयनगर को जोड़ने वाली तीन गलियों सीवर का पानी हमेशा भरा रहता है। इन गलियों में दो निजी स्कूल हैं। एक सीनियर सेकेंडरी है तो दूसरा किड्स प्ले स्कूल है। हमेशा गंदा पानी भरा होने से यहां के लोगों को बीमारी फैलना का डर सताता रहता है। खासकर जो बच्चे स्कूल जाते हैं, उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

दरअसल जिस कॉलोनी की गली में पानी भरा हुआ है वह हुडा की है, जबकि जहां से पानी निकलकर यहां पहुंच रहा है वहां सीवर व्यवस्था जनस्वास्थ्य विभाग की है, इसलिए इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
सीवरलाइन का लेवल ठीक नहीं

कॉलोनी निवासी सुदेश, शीला, सोना देवी, नन्हीं देवी, बाला, मूर्ति, राजवंती, बाला, धोली ने कहा कि यहां जो सीवरलाइन बिछाई गई है, उसका लेवल ठीक नहीं हैं। दूसरी कॉलोनियों से जो पानी आता है, वह आगे नहीं जा पाता और यहां पर ओवरफ्लो हो जाता है। इसके अलावा साथ की कॉलोनी में काफी लोग डेयरी चला रहे हैं। वह लोग गोबर को सीवरलाइन में बहा देते हैं, जिससे वह ब्लॉक हो जाता है।

सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों को समस्या हो रही है। जोरी सीवर व्यवस्था है वह हुडा की नहीं बल्कि जनस्वास्थ्य विभाग की है। लोग कई बार उनसे मिल चुके हैं। उन्हाेंने लोगों को जनस्वास्थ्य विभाग को शिकायत करने के लिए कहा था। -रोहित श्योराण, जेई, हुडा।



विजय नगर व सेक्टर-11 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या के बारे में कोई शिकायत नहीं आई है। यदि यह क्षेत्र जनस्वास्थ्य विभाग के तहत आता है तो तुरंत कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। -जगदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें