फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दहेज नहीं लाने पर महिला को पिलाया जहर

Sat, 04 Feb 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। दहेज नहीं लाने पर एक महिला को उसके ससुराल वालों ने जबरदस्ती जहर पिला दिया। महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। महिला थाना पुलिस ने तीन ससुरालजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर की शीतलपुरी कालोनी निवासी 26 वर्षीय पूनम ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में झज्जर जिले के बेरी हलका के गांव सेरिया निवासी रोहित के साथ हुई थी। उसका पति फौज में है। शादी के दो महीने तक उसे ठीक रखा गया। इसके बाद उसकी सास श्याम देवी और ससुर कुलदीप दहेज की मांग करने लगे। रोहित को उसके खिलाफ भड़काने लगे, जिससे रोहित अक्सर शराब पीकर मारपीट करने लगे। सोशल मीडिया पर लड़कियों के साथ वीडियो कॉल करने के साथ ऑनलाइन जुआ खेलने लथे। विरोध करने पर मारपीट की जाने लगी। उसके तीनों ससुरालजनों ने उसे जबरदस्ती जहर पिला दिया जिससे वह बेसुध हो गई। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जांच अधिकारी एएसआई गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज नहीं लाने पर जहर पिलाने, मारपीट करने तथा धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें