फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हाई वोल्टेज से वार्ड 12 में जले बिजली के उपकरण

Sat, 04 Feb 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। कस्बे के वार्ड 12 में वीरवार की रात अचानक हाईवोल्टेज बिजली की आपूर्ति होने से लोगों के बिजली उपकरण जल गए जिससे काफी नुकसान हुआ।
वार्ड के लोगों ने कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वार्ड 12 की निवासी शोभा देवी, सुमन, राकेश, गुलाब, जूनियर और पिंकी ने बताया कि रात के समय बिजली निगम के कर्मचारी बिजली की तारों को बदल कर गए थे। जैसे ही बिजली आई तो हाई वोल्टेज से उनके टीवी, स्टैबलाईजर, एलईडी ब्लास्ट हो गए या जल गए। वार्ड के लोगों ने कहा कि यह सब कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुआ है। कर्मचारियों ने एक गली में 2 फेस की बिजली सप्लाई कर दी जिससे उनके उपकरण जल गए। रात के समय इतनी तेज वोल्टेज बिजली आई कि छत पर लगी कंशील्ड लाइट भी जलकर नीचे गिर गई। वार्ड के लोगों ने एसडीओ को शिकायत देकर मुआवजे की मांग की है।
बाक्स
वार्ड के लोगों की शिकायत आई है। जेई को मौके पर भेजा जाएगा और मामले की गहनता से जांच करवाई जाएगी।-विकास भारद्वाज, एसडीओ बिजली निगम जुलाना।
फोटो कैप्शन: 03जेएनडी03: वार्ड 12 में जले उपकरण दिखाती महिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें