संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। कलीराम पेट्रोल पंप के पास स्थित एक बिजली की दुकान से हजारों रुपये का सामान चोरी हो गया। सीसीटीवी फुटेज में दो लोग कार से आते दिखाई दिए और सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शहर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में गांव घसो कलां निवासी संदीप ने कहा कि उसने कालीराम पेट्रोल पंप के पास बिजली के सामान व गाडिय़ों के सामान की दुकान की हुई है। 31 जनवरी को सुबह साढ़े चार बजे जब वह दुकान पर आया तो उसकी दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। जब उसने सामान चेक किया तो तीन बैटरी, एक इन्वर्टर, सेल्फ, अल्टीनेटर समेत काफी सामान गायब मिला। उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जब उसने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो दो व्यक्ति कार से आते दिखाई दिए और सामान उठाकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।