फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धागा मिल और बस स्टैंड के सामने गिराए अवैध निर्माण

Wed, 01 Feb 2023 08:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिला नगर योजनाकार अमले ने मंगलवार को धागा मिल और बस स्टैंड के सामने अवैध रूप से काटी जा रही चार काॅलोनियों में किए गए निर्माण को गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार अरविंद्र ढुल ने कहा कि अवैध रूप से अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला नगर योजनाकार को सूचना मिली थी कि नए बस स्टैंड के सामने तथा धागा मिल के सामने लोगों ने विभाग की बगैर अनुमति लिए कृषि योग्य जमीन पर अवैध निर्माण किए हुए हैं। प्लाटों के रूप में नींव भरी हुई है। अवैध निर्माण को लेकर जिला नगर योजनाकार ने निर्माण करने वाले लोगों को नोटिस भी जारी किए और अवैध निर्माण को हटाने के बारे में कहा। इसके बावजूद लोगों ने अवैध निर्माण नहीं हटाया। मंगलवार को जिला नगर योजनाकार अमला पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर धागा मिल और नए बस स्टैंड के सामने पहुंचा और अवैध निर्माण को गिरा दिया। जिला नगर योजनाकार अरविंद्र ढुल ने कहा डीटीपी कंट्रोल एरिया में किसी भी सूरत में अवैध निर्माण पनपने नहीं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें