संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जींद-गोहाना मार्ग पर रधाना गांव के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार दो लोग घायल हो गए। टक्कर लगते ही बेकाबू ऑटो दूसरी साइड से निकल रही गाड़ी से टकरा गई। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से एक को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
जोगेंद्र नगर निवासी हरबंस व लोको कालोनी निवासी अशोक रविवार को गोहाना की तरफ से ऑटो में गेहूं के कट्टे भरकर जींद की तरफ आ रहे थे। जब वह गांव रधाना के निकट पहुंचे तो पीछे से आई तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गई और दूसरी साइड से गुजरात नंबर की निकल रही कार से टकरा गई और उसकी गाड़ी की डिग्गी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा होते ही चालक अपनी स्विफ्ट कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आटो व कार को वहां से हटाया और घायल हरबंस व अशोक को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने अशोक को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जांच अधिकारी वजीर सिंह ने बताया कि कार की तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। घायलों के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।