फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दिनभर हुई बूंदाबांदी, तापमान में आई गिरावट

Sun, 29 Jan 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार को जिले में कहीं बूदांबादी तो कही हल्की बारिश हुई। इसके चलते अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री का इजाफा हुआ। सर्द हवाओं के साथ देर रात तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही जिससे ठंड में भी इजाफा हुआ जिससे लोग ठिठुरे नजर आए। हालांकि यह बारिश तथा बूंदाबांदी फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है।
रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया जबकि हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान आकाश में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके अलावा ओलावृष्टि की भी आशंका जताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि मौसम को देखते हुए फसलों की सिंचाई नहीं करें। रविवार को हुई बूंदाबांदी व बारिश से फसलों को अच्छा खासा फायदा पहुंचा है। कड़ाके की ठंड के कारण फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा था। अगर और ज्यादा बारिश होती है तो फसलों को ओर ज्यादा फायदा पहुंचेगा। हालांकि सोमवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं। ठंड के मौसम में बूंदाबांदी से फसलों पर ठंड का प्रभाव कम होगा और फसलों की अच्छी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम ने शनिवार देर शाम को करवट ली। आकाश में बादल छा गए। इसके चलते रात के तापमान में तीन डिग्री का इजाफा हुआ। रविवार को दिन का आगाज बूंदाबांदी के साथ हुआ। दिनभर आकाश में बादल छाए रहे। हवा की गति 14 किलोमीटर रही जो बाद में 18 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा पहुंची। शाम को बारिश शुरू हो गई। जो रुक-रकिकर देर रात तक जारी रही। इसके चलते अधिकतम तापमान लुढ़क कर 18 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पांडू पिडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हलकी बारिश हुई है। इससे फसलों का फायदा पहुंचेगा। सोमवार का भी बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें