फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार नामजद

Sun, 29 Jan 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। मलार गांव में घर के बाहर हवाई फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है।
पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में मलार निवासी मनजीत ने बताया कि उसके चचेरे भाई भोला शंकर की गांव के ही मोंटी व प्रवेश के साथ रंजिश चल रही है। 21 जनवरी को उसके भाई भोला शंकर के फोन पर मोंटी ने फोन कर गाली गलौज की व जान से मारने की धमकी दी। 24 जनवरी की रात को उसके घर के बाहर बाइक पर मोंटी सवार होकर आया और उसके भाई को आवाज देकर जान से मारने की धमकी देकर हवाई फायरिंग की। जब वह कुछ देर बाद बाहर आए तो आरोपी बाइक पर फरार हो गया। इस दौरान उन्होंने डर के मारे पुलिस को सूचना नहीं दी। इसके बाद रात को फिर उसके भाई के फोन पर कॉल आई तो उन्होंने बताया कि वह रबड़ा निवासी कुलदीप व कृष्ण बोल रहे हैं। इसके बाद दोनों ने धमकी दी कि मोंटी व प्रवेश को कुछ कहा तो वह जान से मार देंगे। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि पुलिस ने मोंटी, प्रवेश, कृष्ण व कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें