फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मुस्कान का आईआईएसईआर भोपाल में चयन

विज्ञापन
फोटो 6 नरवाना। छात्रा मुस्कान को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान। - फोटो : हांसी के जिला सचिवालय में समाधान शिविर में शिकायते सुनते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेलरखा की छात्रा मुस्कान ने भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), भोपाल में प्रवेश हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुस्कान की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। अध्यापक प्रदीप जागलन ने बताया कि भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान देश के प्रमुख विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थानों में शामिल है। प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने मुस्कान को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और विद्यार्थी, अभिभावक व अध्यापकों को बधाई दी। प्राध्यापक सुनील कुमार ने बताया कि इस वर्ष भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्राप्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें