फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हिंदू कॉलेज में संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन

विज्ञापन
11जेएनडी21: हिंदू कन्या कॉलेज में आयोजित कथा में कलश यात्रा निकालते हुए श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
जींद। जेजेसीआई एल्यूमिनी क्लब की ओर से हिंदू कॉलेज में 11 से 19 अक्तूबर तक संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में अयोध्या से आए श्री मधुरेश दास महाराज श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का वर्णन सुना रहे हैं। आयोजन में श्रद्धालुओं को कथा सुनने के साथ-साथ रामायण पाठ में सहभागी बनने का अवसर भी मिल रहा है। प्रोजेक्ट अध्यक्ष नितिन गोयल और प्रदीप शर्मा ने बताया कि कथा को विशेष रूप देने के लिए ऐसी व्यवस्था की गई है जिसमें सामने बैठे श्रद्धालु भी महाराज के साथ रामायण का पाठ कर सकते हैं। संस्था की ओर से कथा स्थल पर रामायण निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों और धार्मिक परंपराओं से जोड़ना है। क्लब की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें