फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता मजदूर की हत्या, गांव के बाहर सड़क पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव करसोला के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जुलाना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जींद के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। मृतक की पहचान करसोला निवासी शिवकुमार के रूप में हुई है। शिवकुमार मजदूरी करके अपने परिवार का पालन करता था। शिवकुमार मंगलवार रात से ही लापता था। सुबह जब ग्रामीणों ने शव को लजवानां-करसोला सड़क पर देखा तो उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें