फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके के पास चारपाई पर सोए व्यक्ति की हत्या

विज्ञापन
अलीपुरा गांव में घटना स्थल का जायजा लेते पुलिस। - फोटो : bureau
विज्ञापन
गांव अलीपुरा में शराब के ठेके से कुछ दूरी पर सोए 42 वर्षीय शमशेर की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। शमशेर का शव सुबह ठेके के पास चारपाई पर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सोमवीर ढाका पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के चेहरे, सिर पर चोट के कई निशान मिले। मृतक के चचेरे भाई जगदीश की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीन ऑफ क्राइम टीम भी घटना स्थल पर पहुंची। शमशेर अपने भतीजे कुलदीप के साथ शराब के ठेके पर ही रहता था। मृतक के भतीजे कुलदीप ने बताया कि रात को 11 बजे उसका चाचा शमशेर व गांव का ही प्रेम एक ही चारपाई पर सोए थे और वह ठेके के अंदर सो गया। अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे बिजली जाने के बाद बाहर निकला, तो उनके चाचा शमशेर के सिर व मुंह पर चोट के निशान थे। वह चारपाई पर मृत था। पुलिस के अनुसार शमशेर के साथ चारपाई पर प्रेम नाम का जो व्यक्ति सोया था, वह शराब के नशे में था। सुबह ग्रामीणों ने आकर प्रेम को चारपाई से उठाया। चारपाई से डंडा भी 50 मीटर दूर मिला है। पुलिस के अनुसार इसी डंडे से ही अज्ञात लोगों द्वारा शमशेर की पिटाई कर उसकी हत्या की है। थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि मृतक के चाचा के लड़के की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लाश के पास जो व्यक्ति सोया था, वह शराब के नशे में था, इस कारण उससे पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें