फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नपा सफाईकर्मियों का धरना 8वें दिन भी जारी

विज्ञापन
08जेएनडी30: धरने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सफाई कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
जुलाना। नगरपालिका कार्यालय में सफाई कर्मचारियों का धरना लगातार आठवें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर रोष प्रकट किया। धरने की अध्यक्षता प्रधान जूनियर ने की। इस दौरान सफाई कर्मचारी मौजूद रहे और उन्होंने एकजुट होकर अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। मजदूर नेता सुभाष पांचाल ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी दिन-रात मेहनत करके शहर को स्वच्छ रखने का कार्य करते हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें उचित सुविधाएं और सम्मान नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान ईश्वर ठाकूर, जितेंद्र, प्रवीन, विजय, सुभाष पांचाल, अमित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें