फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विकास कार्यों को लेकर नपा अधिकारियों पर मनमानी का आरोप

Thu, 27 Jun 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी20: पत्रकारों से बातचीत करते हुए आप व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान।
विज्ञापन
उचाना। आम आदमी पार्टी (आप) व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने नगर पालिका (नपा) की ओर से शहर में करवाए गए विकास के कार्यों में गोलमाल के आरोप लगाए हैं। रजबहा रोड स्थिति ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि इसको लेकर राज्यपाल, सीएम एवं विजिलेंस को पत्र लिखकर विजिलेंस से जांच की मांग की जाएगी। जो-जो कार्य उचाना में हुए उनकी आरटीआई लगा कर जानकारी भी मांगी जाएगी ताकि पता चल सकें कि जो राशि शहर के विकास पर लगी है, वह कहां खर्च हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपने चहेतों को टेंडर अलॉट किए गए हैं। किसी दूसरे ठेकेदार को अगर टेंडर मिलता दिखता है तो कागजात में कमी बताने के साथ-साथ अन्य तरह से उसको दबाव में लाकर टेंडर नहीं लेने के लिए मजबूर कर दिया जाता है। कई कामों की जानकारी मिली है, जो जिस जगह बताए गए हैं, वहां हुए नहीं। नपा में जो अधिकारी, कर्मचारी हैं, उनका काम वह नहीं करके किसी दूसरे से करवाया जा रहा है। 400 लाख रुपये शहर में विभिन्न कार्यों में खर्च होने की बात कही जा रही है लेकिन यह नजर नहीं आ रहे है। जरूरत पड़ी तो आप का प्रतिनिधिमंडल सीएम से भी मिलेगा। उचाना के विकास के कार्यों की जांच करवाने का काम करेंगे ताकि सच सामने आ सकें।
जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बेबुनियाद हैं। नियमानुसार काम शहर में हुआ है। ऑनलाइन टेंडर होते हैं और ऑनलाइन बिल बनते हैं, बिल नपा नहीं बनाती है। एमबी जो होती है, वह भी ऑनलाइन भरी जाती है। सभी तरह के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विक्रमजीत, सचिव , नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें