फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नगर पालिका कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
फोटो 4 नरवाना। धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा राज्य सर्व कर्मचारी संघ एवं नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। नगर परिषद नरवाना परिसर में आयोजित धरने की अध्यक्षता अग्निशमन कर्मचारी राजाराम ने की। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।नगर पालिका हरियाणा संघ के उपप्रधान रमेश तुशमाड़ और राजेंद्र सिंह सिंहनाद ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रही। कच्चे कर्मचारियों को जल्द नियमित किया जाए। एक्स-ग्रेशिया नीति को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और ठेका प्रथा को समाप्त कर सभी कर्मचारियों को समान सुविधाएं और सुरक्षा प्रदान की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें